Skip to content
Sunday, 25 October 2026
भोपाल

लोक निर्माण पीआईयू में 223 नवीन पद स्वीकृत, पदनाम में भी बदलाव

1 min read
Text Size:

राज्य शासन द्वारा लोक निर्माण विभाग परियोजना क्रियान्वयन इकाई सुद्दढ़ीकरण करने के लिए 223 नवीन पदों की स्वीकृति प्रदान की गई है। साथ ही तकनीकी अमले के पद नाम परिर्वतन भी किये गये है।

प्रमुख सचिव लोक निर्माण  सुखवीर सिंह ने बताया कि राज्य शासन द्वारा परियोजना क्रियान्वयन इकाई की कार्य-प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए मुख्य अभियंता स्तर से डाटा एन्ट्री आपरेटर तक 223 नवीन पदों की स्वीकृति दी गई है। इन पदों पर नियुक्ति की कार्यवाही विभागीय भर्ती नियमानुसार संविदा/गेट पीईबी के माध्यम से की जाएगी।

परियोजना क्रियान्वयन इकाई के तकनीकी अमले की नवीन पदनाम व्यवस्था में परियोजना संचालक को प्रमुख अभियंता, अतिरिक्त परियोजना संचालक को मुख्य अभियंता, संयुक्त परियोजना संचालक को अधीक्षक यंत्री, संभागीय परियोजना यंत्री को कार्यपालन यंत्री, परियोजना यंत्री को सहायक यंत्री और सहायक परियोजना यंत्री को उप यंत्री भवन के नाम से जाना जाएगा।

136 Views
What do you think?

Leave a Reply