Skip to content
Sunday, 25 October 2026
देवास

गर्मी से बचाव हेतु गौशाला की गायों को लगाया मेहंदी का लेप

1 min read
Text Size:

देवास- इन दिनों गर्मी से बचने के लिए हम विभिन्न प्रयत्न कर रहे है। इसी प्रकार गौशाला में रहने वाली गौवंशों को भी गर्मी से बचाव हेतु विभिन्न प्रयत्न किए जा रहे है। संस्था अभिरंग अध्यक्ष एवं गौशाला संचालक बसंत वर्मा ने बताया कि नौतपा समाप्त होने पर नगर निगम नोडल अधिकरी हरेन्द्र सिंह ठाकुर के आदेशानुसार गौशाला की समस्त गायों को मेहंदी का लेप लगाया गया।

जिससे जून के महीने में पढऩे वाली गर्मी से इनका बचाव हो सके। इसी प्रकार गर्मी से बचाव हेतु विभिन्न प्रयास संस्था द्वारा किए जा रहे है। जिससे इस भयंकर गर्मी में गौमाता के राहत मिल सके।

85 Views
What do you think?

Leave a Reply