Skip to content
Sunday, 25 October 2026
बैतूल

सांसे हो रही कम, आओ वृक्ष लगाए हम- मधु चौहान

2 min read
Text Size:

 

””मिशन लाइफ” का सीधा प्रसारण देखा””

आठनेर। वैश्विक स्तर पर पर्यावरण सुरक्षा और संरक्षण के प्रति जन-जागृति लाने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान “मिशन लाइफ” पर केन्द्रित विश्व पर्यावरण दिवस समारोह का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 5 जून को रवीन्द्र भवन में शुभारंभ किया गया। जिसका सीधा प्रसारण जनपद पंचायत आठनेर के सभागृह में देखा गया।कार्यक्रम में बताया गया कि मानव ने अपने क्रिया-कलापों द्वारा पर्यावरण को प्रदूषित किया है।वनों की अन्धाधुन्ध कटाई,वायु-प्रदूषण,जल स्रोतों में गिरता औद्योगिक कूड़ा-कचरा,वन्य प्राणियों का शिकार, परमाणुविक विस्फोट,युद्धों में प्रयुक्त घातक रासायनिक अस्त्र-शस्त्र आदि सभी क्रियाएँ पर्यावरण को असंतुलित करती हैं।इसीलिए मानव के लिए यह आवश्यक हो जाता है कि वह पर्यावरण को सन्तुलित बनाये रखने हेतु अपने अन्दर जागरूकता लाये।कार्यक्रम में तहसीलदार श्वेता बम्होरे,खंड पंचायत अधिकारी प्रेम कुमार पानकर,मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड समन्वयक मधु चौहान,एन आर एल एम से सुलोचना मैडम,पवन सोनी,अजय खातरकर,समाजसेवी सुनील टेकपूरे,बद्रीनाथ पंडाग्रे,मेंटर आशुतोष सिंह चौहान,सतीश ठाकरे,दिनेश साकरे,चारुमति बंजारे,युवा आस्था सेवा समिति अध्यक्ष एवं मेंटर गोवर्धन राने,नवांकुर संस्था नगर विकास प्रस्फुटन समिति आठनेर अध्यक्ष कैलाश आजाद,जागृति सेवा समिति बरखेड़ अध्यक्ष देवीदास गावंडे, विकासखंड आठनेर के सी एम सी एल डी पी छात्र कुलदीप आजाद,लकी साहू,रिया बर्दे,भावना कावड़कर,मंगला वाडेकर अनीशा मस्की सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं,जनपद कर्मचारी व नगरवासी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखने के पश्चात जनपद कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया। वृक्षारोपण के पश्चात नवांकुर संस्थाओं मेंटर्स एवं सी एम सी एल डी पी छात्रों की बैठक को संबोधित करते हुए विकासखंड समन्वयक मधु चौहान ने कहा कि विकास की अंधी दौड़ में मनुष्य द्वारा अपनी तरक्की कर,अपने सुख-सुविधा के लिए अनेकों सामान जुटा लिए। ए सी व वाहनों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।शहरों के तेजी से विकास होने से कृषि योग्य भूमि पर ऊँचे-ऊँचे मकान बन रहे है।वाहनों,जेनरेटरो के शोर और धुएं ने शहरों का वातावरण जहरीला बना दिया।शुद्ध वायु के अभाव में हमारी सांसे कम हो रही है इसीलिए हमें वृक्षारोपण करना अति आवश्यक है।इस हेतु ग्राम ग्राम में लोगों को जागरूकता अभियान चलाकर वृक्षारोपण एवं संरक्षण हेतु जागृत करना सबसे पहला व अनिवार्य कार्य है। सभी नवांकुर संस्थाएं एवं प्रस्फुटन समितियां अपने कार्य क्षेत्र में वृक्षारोपण एवं जल संरक्षण हेतु जन जागरूकता अभियान चलाकर इस पुनीत कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।वृक्षारोपण एवं संरक्षण के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

118 Views
What do you think?

Leave a Reply