Skip to content
Sunday, 25 October 2026
देवास

पर्यावरण का संरक्षण एवं संवर्धन करना हम सबकी जिम्मेदारी

1 min read
Text Size:

देवास- पर्यावरण की रक्षा करना, निरंतर पौधारोपण, साफ-सफाई, वायु प्रदूषण कम करना, जल स्त्रोतों को स्वच्छ रखना यहां काम केवल सरकार का ही नहीं है। हम सबको मिलकर पर्यावरण का संरक्षण एवं संवर्धन करना होगा। इस कार्य में युवा वर्ग की महत्वपूर्ण भूमिका है। उक्त विचार नगर निगम पार्षद रुपेश वर्मा ने जन शिक्षण संस्थान द्वारा पर्यावरण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किए।

जन शिक्षण संस्थान देवास के निदेशक डॉ. मुकेश प्रसन्न ने बताया कि संस्थान द्वारा संचालित समस्त केंद्रों पर पर्यावरण दिवस के अवसर पर साफ-सफाई और पर्यावरण संरक्षण में महिलाओं की भूमिका पर चर्चा की गई। जवाहर नगर में आयोजित कार्यक्रम में संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षणार्थियों द्वारा पौधारोपण कर साफ-सफाई की गई। साथ ही वर्ष पर कार्य करने की शपथ ली। कार्यक्रम में कुंती मिश्रा, साक्षी बरेठा, प्रीति दुबे, लक्की सिंह, असीमित शर्मा, राखी पहलवान, वंदना सिंह, खुशी मकवाना आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संयोजन कुमारी मोनिका बरेठा ने किया।

155 Views
What do you think?

Leave a Reply