Skip to content
Sunday, 25 October 2026
भोपाल

दस्तावेज सत्यापन के दौरान अमान्य प्राथमिक शिक्षक अभ्यर्थी 8 जून तक प्रस्तुत कर सकेंगे अभ्यावेदन

1 min read
Text Size:

आयुक्त लोक शिक्षण श्रीमति अनुभा श्रीवास्तव ने बताया कि प्राथमिक शिक्षक नियोजन हेतु 26 नवम्बर 2022 को जारी विज्ञापन के अनुक्रम में “प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा-2020” परीक्षा परिणाम 2022 के आधार पर विज्ञापित प्रवर्गवार रिक्तियों एवं आवश्यक प्रतीक्षा सूची हेतु संख्या के आधार पर दस्तावेज अपलोड एवं सत्यापन हेतु 23 मई 2023 को अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई है।

इन अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया 7 जून तक प्रचलित है। दस्तावेज सत्यापन के दौरान जिन अभ्यर्थियों का प्रकरण अमान्य हुआ है, वे इस संबंध में अपना पक्ष रखने के लिए सत्यापन वाले जिले से संबंधित संभागीय संयुक्त संचालक के समक्ष अपना अभ्यावेदन 8 जून तक प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित समयावधि के बाद अभ्यावेदन स्वीकार नहीं होगा।

160 Views
What do you think?

Leave a Reply