खंडवा- मप्र में 10 करोड़ रुपए के स्कालरशिप घोटाले की जांच सीबीआई से करने की मांग को लेकर अजाक्स ने राष्ट्रपति व राज्यपाल के नाम संयुक्त कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
संयुक्त कलेक्टर अशोक कुमार जाधव ज्ञापन सौंपते हुए संघ के जिलाध्यक्ष प्रेमलाल कोठारे ने बताया कि फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर 30 अनारक्षित छात्रों ने एसी/एसटी/ओबीसी के फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनवा कर विदेश अध्ययन हेतु छात्रवृति योजना का अनाधिकृत रूप से फर्जी दस्तावेज बनवा कर 10 करोड़ रुपए विदेश अध्ययन हेतु छात्रवृति का लाभ लिया। यदि जैसा कि मुख्यमंत्री की मंशा है यदि 10 करोड़ रुपए एसी/एसटी/ओबीसी वर्ग के छात्रों पर विदेश अध्ययन पर खर्च किए होते तो आरक्षित वर्ग का बड़ा उत्थान होता। इन वर्गों को जान बूझकर उच्च शिक्षा अध्ययन से वंचित किया। जो बड़ा अपराध है।
श्री कोठारे ने फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर 10 करोड़ रुपए के स्कालरशिप घोटाले की जांच की मांग सीबीआई से कराने तथा आरोपियों से 10 करोड़ रूपए ब्याज सहित रिकवरी की जाने एवं दोषियों पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की भी मांग की।
ज्ञापन सौंपते समय महेश मांडले, आनंद सावनेर, प्रदीप डानल, संजय कनारे, संतोष गवई, नवल सिंह दर्सिम्हा, संजय धुंधले, सोहन डोंगरे, मुकेश मुहारे, गणेश देवड़ा, शैलेन्द्र मोहे, कैलाश चौहान,भारत मसानी, संजय वानखेड़े सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित थे।
Views Today: 2
Total Views: 64

