Skip to content
Saturday, 24 October 2026
भोपाल

बालाघाट जिले का परसवाड़ा क्षेत्र विकास के मामले में विशिष्ट पहचान बनायेगा

2 min read
Text Size:

आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  रामकिशोर ‘नानो’ कावरे ने कहा है कि बालाघाट जिले का परसवाड़ा क्षेत्र विकास के मामले में प्रदेशभर में विशिष्ट पहचान बनायेगा। क्षेत्र में लगातार अधो-संरचना के कार्यों को प्राथमिकता के साथ कराया जा रहा है। राज्य मंत्री  कावरे आज परसवाड़ा विकासखण्ड के ग्राम फतेनपुर, झिरिया, चीनी और ग्राम बघोली में करीब 64 लाख रूपये के 4 निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन करने के बाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

राज्य मंत्री श्री कावरे ने इन ग्रामों में सुदूर सड़क निर्माण और पहुँच मार्गों का भूमि-पूजन किया। राज्य मंत्री ने निर्माण एजेंसियों को इन कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करने के निर्देश दिये। राज्य मंत्री श्री कावरे ने इन ग्रामों में महिलाओं को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के स्वीकृति-पत्र भी वितरित किये। उन्होंने कहा कि 10 जून से महिलाओं के खाते में प्रतिमाह 1000 रूपये की राशि आना शुरू हो जायेगी।

परसवाड़ा क्षेत्र को मिली एम्बुलेंस

राज्य मंत्री श्री कावरे ने आज सामूहिक स्वास्थ्य केन्द्र परसवाड़ा को मरीजों की सुविधा के लिये एम्बुलेंस भेंट की। यह एम्बुलेंस मेग्नीज इण्डिया लिमिटेड द्वारा सीएसआर फण्ड में परसवाड़ा सामुदायिक केन्द्र को दी गई है। राज्य मंत्री श्री कावरे ने आज एक्स-रे मशीन का भी लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों को अपने ही गाँव में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सकेगी।

228 Views
What do you think?

Leave a Reply