प्रदेश की संस्कृति को जन-जन तक पहुँचाएगी जन-अभियान परिषद

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

संस्कृति मंत्री सुश्री ठाकुर और वित्त मंत्री श्री देवड़ा की रही मौजूदगी

प्रदेश की संस्कृति को जन जन तक पहुँचाने में जन-अभियान परिषद एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। सांस्कृतिक और शैक्षिक क्षेत्रों में सहयोग के उद्देश्य को लेकर संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री सुश्री उषा ठाकुर और वित्त मंत्री  जगदीश देवड़ा की उपस्थिति में मंत्रालय में संस्कृति विभाग और जन-अभियान परिषद के बीच एमओयू साइन हुआ। संस्कृति विभाग की ओर से संचालक संस्कृति अदिति कुमार त्रिपाठी ने और जन-अभियान परिषद की ओर से कार्यपालक निदेशक डॉ. धीरेंद्र कुमार पांडे ने हस्ताक्षर किए। जन-अभियान परिषद के महानिदेशक  बी. आर. नायडू उपस्थित रहे। एमओयू विभिन्न शैक्षिक, सांस्कृतिक तथा कला से संबंधित कार्यक्रमों का संयुक्त रूप से आयोजन, संचालन, मेजबानी और प्रचार-प्रसार करने पर केंद्रित है। समझौता ज्ञापन की अवधि 3 वर्ष की होगी, जिसे आपसी सहमति से बढ़ाया जा सकेगा।

Views Today: 2

Total Views: 220

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!