पाठक महेश्वर, राठौर पंधाना और पटेल बने खंडवा समन्वयक

खंडवा- उदयपुर के नव संकल्प घोषणापत्र और रायपुर पूर्ण सत्र संकल्प ने अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित निर्वाचन क्षेत्रों में नेतृत्व विकास मिशन (एलडीएम) शुरू करने की घोषणा की है। मिशन का उद्देश्य अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक समुदायों के मौजूदा और स्थापित नेताओं को सक्रिय करना और दीर्घकालिक आधार पर युवा, अगली पीढ़ी के जमीनी स्तर के नेताओं का पोषण करना है।

जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी प्रेमांशु जैन ने बताया कि मिशन का एक अन्य महत्वपूर्ण तत्व बूथ प्रबंधन पर ध्यान केंद्रित करके प्रभावी चुनाव प्रचार का प्रबंधन करना है। आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के अनुमोदन से मध्यप्रदेश में अनुसूचित जाति विधानसभा क्षेत्रों के लिए एलडीएम विधानसभा समन्वयक नियुक्त किए गए हैं।
इसमें खंडवा के युवा नेता अंकित पाठक को महेश्वर एवं हरदा के आमिर पटेल को खंडवा एवं नगर निगम नेता प्रतिपक्ष दीपक मुल्लु राठौर को पंधाना विधानसभा का समन्वयक नियुक्त किया है। इस नियुक्ति पर तीनों समन्वयकों ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का आभार व्यक्त किया है।

136 Views

Leave a Reply