Skip to content
Wednesday, 25 November 2026
खंडवा

निगम की अनोखी पहल : पर्यावरण दिवस पर वर्षो पुराने बरगद को किया पुनस्र्थापित

2 min read

खंडवा- विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर निगम प्रशासन द्वारा नवाचार करते हुए वर्षों पुराने बरगद के पेड़ को एक स्थान से दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया गया। इस काम में निगम को तीन बड़ी क्रेन का सहारा लेना पड़ा और लगभग छहघंटे की मेहनत के बाद पेड़ को जड़ समेत सुरक्षित निकालकर ट्राले में रखा गया। यह कार्य अनुभवी टेक्निशियन द्वारा किया गया। नगर निगम के इस कार्य में शहर के समाजसेवी और पर्यावरण प्रेमी रितेश गोयल का विशेष सहयोग रहा। बता दें कि शहर के रामेश्वर रोड के पास रेलवे विभाग द्वारा ब्राडगेज का कार्य किया जा रहा है। यहां पुलिया निर्माण के साथ ही रोड बनाने कार्य भी किया जा रहा है। इसी स्थान पर पुलिस चौकी के पास वर्षो पुराना हराभरा बरगद का पेड़ लोगों को गर्मी के मौसम में ठंडक प्रदान करता था। निर्माण कार्य के चलते इसे हटाया जाना था।

6 महीने तक इस पेड़ पर पूरी केमिकल प्रकिया की गई।  इस पेड़ को स्थानांतरित कर अटल सरोवर नागचून में स्थापित किया गया। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि निगम ने वर्षों पुराने पेड़ का जीवन बचाने और लोगों तक पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से एक नवीन एवं विरला कार्य किया है। जहां ग्लोबल वार्मिंग के दौर में विकास के नाम पर रोज सैकड़ों वर्ष पुराने वृक्ष काटे जा रहे हैं, वहीं खंडवा में पुराने वृक्षों को पुनस्र्थापित करने का एक नया दौर सा चल पड़ा है। ज्ञात रहे कि पहले भी बालाजी ग्रुप के द्वारा अंजनी बालाजी नगर कॉलोनी से सैकड़ों वर्ष पुराने 12 वृक्ष शिफ्ट किए जा चुके हैं।

बालाजी ग्रुप के रितेश गोयल ने कहा कि हम वृक्ष नहीं काट कर प्रकृति पर कोई अहसान नहीं कर रहे हैं बल्कि सिर्फ अपने जीवन को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। नगर पालिक निगम की महापौर अमृता अमर यादव ने कहा कि मानव यदि पेड़ों का उपकार भूल जाएगा तो आने वाले समय में बड़ा ही पछताएगा। पेड़  शिफ्टिंग करते समय महापौर अमृता अमर यादव, पर्यावरण प्रेमी समाजसेवी रितेश गोयल, सुनील जैन, उपायुक्त सचिन सिटोले, संतोष पांडे, राधेश्याम उपाध्याय, इंदरचंद मंडलोई, देवेंद्र प्रसाद द्विवेदी, विवेक बाथम मौजूद थे।

153 Views
153 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply