खंडवा :- सारे तीरथ बार-बार गंगासागर एक बार। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत हवाई जहाज से 65 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को गंगासागर की यात्रा कराई जा रही है। जिले के 32 चयनित हितग्राही हवाई जहाज के माध्यम से गंगासागर की तीर्थ यात्रा करने पहुंचेंगे। प्रात: 10 बजे सभी तीर्थयात्री पार्वती बाई धर्मशाला पहुंचेंगे जहां विधायक, महापौर, कलेक्टर व जनप्रतिनिधियों द्वारा गंगासागर जाने वाले बुजुर्ग तीर्थ यात्रियों का सम्मान किया जाएगा। सम्मान के पश्चात यात्रियों को बस के माध्यम से इंदौर रवाना करेंगे। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की जनता के लिए कई प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है विगत कई वर्षों से 60 साल से अधिक बुजुर्गों के लिए तीर्थ दर्शन योजना ट्रेन के माध्यम से कराई जा रही है।
जिसमें लाखों की संख्या में बुजुर्गों ने इस योजना के अंतर्गत तीर्थ वंदना की है ।प्रदेश के मुख्यमंत्री का सोच है कि एक गरीब की भी इच्छा होती है कि हवाई जहाज में यात्रा करें। इसको लेकर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने हवाई तीर्थ दर्शन योजना प्रारंभ की है। योजना अंतर्गत बुलाए गए आवेदनों में पूरे जिले से लगभग 210 बुजुर्गों ने गंगासागर हवाई यात्रा के लिए आवेदन किए थे जिला प्रशासन कलेक्टर अनूप कुमार सिंह के निर्देश पर यात्रा नोडल अधिकारी संयुक्त कलेक्टर अंशु जावला द्वारा लाटरी के माध्यम से 32 हितग्राहियों का चयन किया गया।
जिसमें दगडू लाल हरिराम अंबा खाल, छगनलाल ठाकुर बमन गांव आखई, मदनलाल तवंर जावर, किशन कनाडे बोरगांव खुर्द , वीर सिंह तोमर खालवा, भगवानदास साध खालवा, रामचंद्र भाटी खालवा, मूलचंद डेपडा, खार कला चंपालाल शेगांव माखन भूरेलाल भेरू खेड़ा, कला बाई करौली सोहन लाल बरूड,छोगालाल धनगांव ,अनार बाई कुशवाह मोहनपुर, देवराम बाला अंजनगांव, तुलसीराम पटेल बोरगांव बुजुर्ग, मधु भाई भागीरथ भगवानपुरा, शेर सिंह नरलाय, जगन्नाथ सोलंकी पलानी माल, रमेश चंद्र अत्रे खंडवा, राजेश पाठक खंडवा, देवेदिन मौर्य खंडवा, मंगला तिवारी खंडवा, लक्ष्मीबाई अटोरिया खंडवा, हरिशंकर गीते ओमकारेश्वर, रामचंद्र कुशवाहा पंधाना, बिहारी पुनासा, मधुबाला महोदय मुंदी ,शेर सिंह पवार मुदी, प्रताप सिंह हरसूद, गौरीशंकर दीवान हरसूद मोतीलाल यदुवंशी हरसूद 32 हितग्राहियों के साथ ही अनुरक्षक प्रशांत दीक्षित भी गंगासागर हवाई यात्रा में शामिल रहेंगे।
Views Today: 2
Total Views: 120

