Skip to content
Saturday, 24 October 2026
देवास

राठौर समाज की धर्मशाला के जीर्णोद्धार का कार्य प्रारंभ

1 min read
Text Size:

देवास :- राठौर समाज की धर्मशाला के जीर्णोद्धार की मांग समाजजनों द्वारा काफी समय से उठाई जा रही थी, जो अब पूरी होती नजर आ रही है। समाजजनों को आयोजन करने में काफी समस्या हो रही थी। धर्मशाला में कमरो की कमी होना, मेहमानों को ठहरने की जगह नही होने, पार्किंग की जगह नही होने आदि समस्या उत्पन्न हो रही थी। इन सभी असुविधाओं को देखते हुए राठौर समाज की नगर समिति ने समाजजनों के सहयोग से धर्मशाला का जीर्णोद्धार करने का कार्य फैसला लिया।धर्मशाला के पुर्ननिर्माण का शुभारंभ भारतीय परम्परा अनुसार पूजा-पाठ कर किया गया।

साथ ही राठौर समाजजनों से अनुरोध किया कि धर्मशाला निर्माण में सहयोग कर धर्मशाल निर्माण में सहभागी बने, जिससे राठौर समाज का हर जरूरतमंद व्यक्ति इसका लाभ ले सके। इस अवसर पर समाज के पूर्व अध्यक्ष राजेश राठौर, वर्तमान अध्यक्ष अनिल राठौर, वरिष्ठ समाज सेवक राधेश्याम राठौर, छोटेलाला राठौर, मोहनलाल राठौर, मुन्ना लाल राठौर, जगदीश राठौर, दिनेश राठौर, प्रकाश राठौर, समिति के महेश राठौर, आमोना, डॉ. जुगल किशोर राठौर, बालकृष्ण राठौर, प्रीतम राठौर, कमल राठौर, कमलेश राठौर, मातृशक्ति में अनीता राठौर, निशा दीदी, ललिता राठौर, कृष्णा राठौर उपस्थित थे।

142 Views
What do you think?

Leave a Reply