Skip to content
Saturday, 24 October 2026
भोपाल

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश की नेशनल लेवल मास्टर ट्रेनर्स के साथ बैठक

1 min read
Text Size:

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश  अनुपम राजन ने नेशनल लेवल मास्टर ट्रेनर्स के साथ  बैठक में 5 जून से शुरू हो रहे स्टेट लेवल मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षित करने संबंधी चर्चा की।  राजन ने एसएलएमटी के प्रशिक्षण के दौरान निर्वाचन संबंधी विषयों के बारे में बेहतर तरीके से जानकारी देने के निर्देश दिए।

इससे पहले निर्वाचन सदन मध्यप्रदेश सभागार में नेशनल लेवल मास्टर ट्रेनर्स कार्यशाला हुई। कार्यशाला में मतदान केंद्र, निर्वाचक नामावली, नाम-निर्देशन पत्र, ईवीएम, पोस्टल बैलेट पेपर, निर्वाचन व्यय निगरानी, आदर्श आचरण संहिता, सर्विस वोटर, मतगणना एवं परिणाम की घोषणा सहित विभिन्न आईटी एप्लीकेशन और विषयों के बारे में निर्वाचन सदन के अधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई। उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी  प्रमोद कुमार शुक्ला मौजूद रहे।

118 Views
What do you think?

Leave a Reply