खंडवा- जिले के बामनगांव अखाई ग्राम मेंं हनुमान जी की मूर्ति को खंडित करने का मामला सामने आया है। किसी बदमाश ने मूर्ति से छेड़छाड़ कर मूर्ति की एक आंख को निकाल दी। घटना की जानकारी लगते ही तुरंत कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और अपनी जांच शुरू कर दी है। गांव में लगे कैमरा की मदद से पुलिस आरोपी की तलाश में जुड़ गई है, वहीं घटना की जानकारी लगते ही गांव में भी ग्रामीणों की भीड़ मंदिर के पास लगने लगी। पुलिस ने जल्द आरोपी की गिरफ्तारी का कह कर ग्रामीणों को शांत कराया। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है, पुलिस आरोपियों को जल्द गिरफ्तारी करने की बात कह रही है।
घटना शहर से 5 किलोमीटर दूर स्थित बमनगांव अखाई की है। सुबह रोज की तरह ग्रामीण मंदिर में पूजा करने पहुंचे थे। यहां मंदिर के अंदर हनुमान जी की मूर्ति की एक आंख जमीन पर गिरी नजर आने पर उन्होंने कोतवाली थाने में इसकी सूचना दी। यह बात ग्रामीणों को मिलते ही मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
कोतवाली थाना प्रभारी बलराम सिंह राठौड़ ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव के मंदिर में मूर्ति को क्षति पहुंचाई गई है। मौके पर पुलिस टीम में जाकर देखा। संभवत: शराबी किस्म के लोगों की यह हरकत हो सकती है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

