विधायक राम दांगोरे ने 1 हफ्ते में गर्मी का पानी छोड़ने का दीया आश्वासन, मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

खंडवा :- चौपाल पर चर्चा के दौरान  सुबह आठ बजे पंधाना विधायक राम दांगोरे ने छैगांवमाखन लिफ्ट इरिगेशन के नहर अध्यक्षो की बैठक ली। जिसमे कुल 21 नहर अध्यक्ष है जिसमे से 18 नहर अध्यक्ष उपस्थित रहे। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि नहर संबंधित विभिन्न समस्याओं को   विधायक ने सुना और निराकरण के लिए आश्वाशन दिया। विधायक को नहर अध्यक्षो ने अपनी समस्याएं बताई अध्यक्षों ने कहा कि कहीं पानी का फ़ोर्स कम तो कही पानी ही नही आ रहा है।

कुछ हिस्सा नेशनल हाईवे के चल रहे निर्माण कार्य से खराब हो गया है। साथ ही नहर अध्यक्षो के द्वारा ग्रीष्म काल में पानी की भी मांग की गई ताकि गर्मी की फसल भी किसान नहर के माध्यम से ले सके।विधायक राम दागौरे ने कहा कि एक संबंध मुख्यमंत्री इस संबंध में मुख्यमंत्री जी को पत्र लिखा है  संभवत 1 हफ्ते में पानी छोड़ा जाएगा

82 Views

Leave a Reply