आर्थिक रूप से कमजोर ब्राह्मण विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति करे प्रदान

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

 

विकास पवार बड़वाह – आर्थिक रूप से कमजोर ब्राह्मण विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान करने के उद्देश्य से सर्व ब्राह्मण समाज सदस्यो ने शनिवार सुबह नायब तहसीलदार को एक ज्ञापन सौंपा ।उक्त ज्ञापन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम से दिया गया ।जिसका वाचन दीपक शर्मा ने करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा कई कल्याणकारी योजनाएं जनहित में चलाई जा रही हैं। सरकार द्वारा होने वाले कार्य समाज के विभिन्न वर्गों को संरक्षण प्रदान कर रहे हैं, किंतु इनमें आर्थिक रूप से

कमजोर ब्राह्मण वर्ग की अनदेखी की जा रही है।

जबकि आपके द्वारा लाडली बहना जैसे अभूतपूर्व अभियान चलाए जा रहे हैं। एसटी-एससी और अल्पसंख्यक वर्ग के विद्यार्थियों के लिए भी आपके द्वारा कई प्रकार की सहायता दी जा रही है । जो सराहनीय है, किंतु इन सभी योजनाओं से गरीब ब्राह्मण विद्यार्थी विगत कई वर्षो से वंचित हैं, अपनी उपेक्षा और आर्थिक कमजोरी के कारण ऐसे बच्चे अपनी पढ़ाई निरंतर जारी रखने में असमर्थ हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारे “सबका साथ-सबका विकास”

गरीब ब्राह्मणों की अपेक्षा के कारण पूरा होता नही दिखाई दे रहा है। सर्व ब्राह्मण समाज मध्यप्रदेश के तत्वावधान में विगत 15 मई को इंदौर से अभियान संयोजक पं. विकास अवस्थी के नेतृत्व में प्रदेशव्यापी ब्राह्मण छात्रवृत्ति

आंदोलन शुरू किया गया है।

इसी श्रृंखला में बड़वाह का सर्व ब्राहमण समाज ज्ञापन के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर ब्राह्मण विद्यार्थियों को एसटी एससी, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक समुदाय के विद्यार्थियों के समान ही छात्रवृत्ति प्रदान करने का आग्रह करता है। यदि इस मांग को शीघ्र पूरा नहीं किया गया तो सर्व ब्राह्मण समाज, मध्यप्रदेश द्वारा पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन किया जाऐगा ।इस दौरान समाज के सुरेंद्र पंड्या,मनीष शर्मा,विवेक दुबे,अशोक तिवारी,दीपमाला शर्मा सहित अन्य समाज सदस्य उपस्थित थे ।

Views Today: 2

Total Views: 84

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!