Skip to content
Sunday, 25 October 2026
देवास

ऑल इंडिया संगीत, नृत्य और ड्रामा प्रतियोगिता में देवास के छात्रों ने हांसिल की कई उपलब्धि, दिसंबर में जायेंगे थाईलैंड

1 min read
Text Size:

देवास- अखिल भारतीय सांस्कृतिक संघ ग्लोबल हार्मोनी यूनेस्को द्वारा पुणे में आयोजित ऑल इंडिया संगीत नृत्य और ड्रामा प्रतियोगिता में साईं कला संगीत क्लासेस के छात्रों ने उत्कृष्ट  प्रदर्शन कर उपलब्धि हांसिल की। क्लासेस संगीत छात्रों में लालिमा सक्सेना ने गायन में द्वितीय स्थान, आराध्य बोडसे ने नृत्य में चेयरमैन अवार्ड, प्रसून झांसी वाले ने सिंथेसाइजर में द्वितीय स्थान, आयुष्मान चौहान ने तबला में तृतीय स्थान, देवेंद्र बैरागी ने हारमोनियम में तृतीय स्थान, कैलाश कौशल ने गायन में चेयरमैन अवार्ड, अभय मूले ने गायन में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में पूरे भारतवर्ष से 8000 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

 विजेता हुए समस्त प्रतियोगी इसी वर्ष दिसंबर महीने में पटाया थाईलैंड में आयोजित होने वाले ऑल इंडिया म्यूजिक, डांस एवं ड्रामा प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए योग्य है। यह सांई कला संगीत क्लासेस के लिए बहुत गर्व की बात है। छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए संगीत शिक्षक शिरीष चांदोलीकर आभार मानते हुए बधाई दी

96 Views
What do you think?

Leave a Reply