साक्षी हत्याकांड को लेकर विश्व हिंदू परिषद ने आक्रोश सभा कर बनाई मानव श्रृंखला

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास- दिल्ली में हुए 16 वर्षीय मासूम साक्षी हत्याकांड के विरोध में विश्व हिंदू परिषद द्वारा सयाजी द्वार पर सभी समाज के प्रमुख लोगों को साथ लेकर शहर के  सभी सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के सहयोग से आक्रोश सभा का आयोजन किया गया। मानव श्रंखला बनाकर हत्यारे को फास्ट ट्रैक कोर्ट में केश चलाकर फांसी की सजा देने की मांग की गई। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री नंददास दंडोतिया ने इस दर्दनान गंभीर घटना पर अपना विषय रखा। संपूर्ण हिंदू समाज को एकता का सूत्र वाक्य दिया। आक्रोश सभा के पश्चात सभी सामाजिक व राजनीतिक संगठनों ने सयाजी द्वार पर मानव श्रंखला बनाई। मानव श्रंखला सयाजी द्वार से तहसील चौराहा तक पहुंच गई।

जिसके पश्चात भजन सम्राट द्वारका मंत्री द्वारा प्रस्तुत राष्ट्रभक्ति गीत से हिंदुत्व का वातावरण निर्मित हो गया। इस दौरान विधायक गायत्री राजे पवार, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, सभापति रवि जैन, नेता सत्ता पक्ष मनीष सेन, जिला महामंत्री मनीष सोलंकी, अशोक सोलंकी, खाटू श्याम मंदिर समिति से विक्रम शर्मा, माखन सिंह राजपूत, अतुल पंड्या हिंदू जागरण मंच, विहिप जिलाध्यक्ष मनोहर पमनानी, जसवंत सिंह राजपूत, शिव शर्मा, राम बाबू, रमेश कौशल, विजय पांचाल, अभिजीत सिंह ठाकुर, राधेश्यान सोनी, अग्रवाल समाज, सिख समाज, जैन समाज, सिंधी समाज ब्राह्मण समाज, राजपूत करणी सेना, बलाई समाज, विश्वकर्मा समाज, सेन समाज  वाल्मीकि समाजजन आदि ने उपस्थित होकर साक्षी के हत्यारे का केस फास्ट ट्रैक कोर्ट में चला कर फांसी देने की मांग की। संचालन प्रितेश शर्मा ने किया। उक्त जानकारी जिला मंत्री संदीप चौबे ने दी।

Views Today: 2

Total Views: 138

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!