Skip to content
Sunday, 25 October 2026
खंडवा

माहेश्वरी समाज ने निकाली भगवान महेश की शोभायात्रा

1 min read
Text Size:

खण्डवा:- माहेश्वरी समाज खण्डवा द्वारा पांच दिवसीय उत्सव के पांचवे दिवस  महेश नवमी माहेश्वरी वंशोतप्ति दिवस पर विशाल शोभायात्रा निकाली गई। माहेश्वरी पंचायत अध्यक्ष नारायण बाहेती व सचिव विजय राठी ने बताया कि समाज द्वारा संचालित श्रीराम मंदिर बड़ाबम से बैंड, बाजे, घोड़ों के साथ रथ में सवार भगवान महेश की शोभायात्रा में युवा भजन गाते व महिलाएं नृत्य करते हुए हरीगंज, सराफा, घण्टाघर, बॉम्बे बाजार होते हुए  सत्य लक्ष्मीनारायण मंदिर माहेश्वरी भवन बुधवारा बाजार पहुंची।  सत्य लक्ष्मीनारायण मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण किया गया।

रास्ते में ओम प्रकाश अग्रवाल, सुनील जैन, राकेश पालीवाल, देवेंद्र जैन के नेतृत्व में वैश्य महासम्मेलन, धाकड़ माहेश्वरी समाज, फ्रेंड्स ग्रुप व सामाजिक बंधुओं द्वारा जगह-जगह स्वागत किया गया।
शोभायात्रा में माहेश्वरी मंडल अध्यक्ष दीपक धूत, सचिव सन्तोष राठी, कोषाध्यक्ष दिनेश गिलड़ा, माहेश्वरी महिला मंडल अध्यक्ष प्रिया जाखेतिया, सचिव नीता राठी, कोषाध्यक्ष कविता मुंदड़ा, युवा संगठन अध्यक्ष प्रियांश काकाणी, सचिव सन्तोष राठी, कोषाध्यक्ष अनुज मुंदड़ा सहित सामाजिक बंधु शामिल हुए। सचिव सन्तोष राठी ने सभी का आभार माना।

126 Views
What do you think?

Leave a Reply