जामली में पंचकुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खंडवा:- अखिल विश्व गायत्री परिवार में शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में गायत्री शक्तिपीठ महाकाल मंडल खंडवा द्वारा ग्राम जामली में विराट पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ किया गया। इस शुभ अवसर पर गाँव की खुशहाली के लिए गायत्री मंत्र एवं महामृत्युंजय मंत्र की 24 आहुति दी गई। यह जानकारी मीडिया प्रभारी देवा भावसार ने बताया कि गायत्री परिजन पूनम सावले द्वारा परम् पूज्य गुरुदेव के साहित्य, सुविचार व मंत्र के स्टिकर, गंगा जल भी सभी भाई बहनों को वितरित किए।

प्रबंध ट्रस्टी आनंदीलाल सोनी द्वारा गुरुदेव के प्रवचन दिए गए। पंडित राकेश तिवारी, मनोज जोशी द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर आशीष पटेल, अनिल यादव, अशोक यादव, ईश्वर चिरोलिया, एसएस चौहान, संजय महाजन, राजेंद्र पाल, एमएस चौहान, रंजीत सिंह गौड़, दिनेश नामदेव और गायत्री महिला मण्डल की समस्त बहनें उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र बिल्लोरे ने किया।

Views Today: 2

Total Views: 56

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!