लोक सेवा केंद्र में अनियमिताओं का दौर जारी

खंडवा :- जिला कलेक्टर परिसर स्थित लोक सेवा केंद्र इन दिनों अनियमिताओं के दौर से गुजर रहा है। एक और जहां बिना सूचना के शनिवार के दिन लोक सेवा केंद्र पर ताला लटका दिया गया तो वही  के दिन साइड की परेशानी बता कर आय, मूल निवासी, जाति एवं अन्य प्रमाण पत्र बनवाने वाली माता बहनों एवं व्यक्तियों को घंटों खड़ा रखा गया।

इस अनियमिता पर शिवसेना प्रमुख गणेश भावसार ने जिला कलेक्टर को फोटो भेजकर जानकारी देते हुए यह मांग की है कि लोक सेवा केंद्र में कार्य तीव्र गति से हो एवं शनिवार के दिन भी इसे जनता के लिए खुला रखकर हो रही समस्याओं को हल किया जाए।

99 Views

Leave a Reply