नर्मदापुरम – भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी द्वारा संपूर्ण प्रदेश सहित अपने नर्मदापुरम जिले में भी 30 जून तक विशेष जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम चलाया जाएगा। जिला अध्यक्ष माधवदास ने कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि मोदी सरकार की योजनाएं हर वर्ग के लिए है। समाज का ऐसा कोई वर्ग अछूता नहीं है जो गरीब कल्याण की योजनाओं से लाभान्वित न हुआ हो । उन्होंने कहा कि पिछले 9 वर्षों में ढांचागत विकास में परिवर्तन आया है। 2014 से पहले देश में आतंकवाद की घटना आम बात थी। 2014 के बाद देश की आतंरिक सुरक्षा मजबूत हुई है और देश की सीमाएं भी सुरक्षित हुई है।
सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक इसके उदाहरण है। देश के सीमावर्ती गांवों तक आज सड़कें बन चुकी है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में देश आर्थिक उन्नति की ओर अग्रसर हुआ है। आज भारत दुनिया की पांचवी अर्थव्यवस्था बन चुका है। आने वाले वर्षों में भारत तीसरे स्थान पर पहुंचेगा। उन्होंने आगे कहा कि कहा कि मोदी सरकार के 9 वर्ष देश में क्रांतिकारी और अभूतपूर्व निर्णयों के लिए जाने जाते है। मोदी सरकार ने वीआईपी कल्चर पर प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि महाकाल लोक, काशी विश्वनाथ कॉरीडोर और राम मंदिर के निर्माण जैसे अनेक निर्णय यह दर्शाते है कि मोदी सरकार में सांस्कृतिक मूल्य स्थापित हुए है और विश्व में भारत का मान सम्मान बढ़ा है।
उन्होंने कहा कि सम्राट हर्षवर्धन और उसके बाद चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य और अहिल्याबाई के शासनकाल में धर्म प्रधान शासन था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी लोग इसी के लिए जानेंगे। जिला मीडिया प्रभारी अमित माहाला ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत पूरे जिले में व्यापक जनसंपर्क, लाभार्थी जनसंपर्क, समाज के विभिन्न वर्गाे से संपर्क, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से संपर्क एवं बूथ स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होंगे जिनके माध्यम से मोदी सरकार की नीतियों एवं उपलब्धियों को जनता तक पहुँचाया जाएगा।
Views Today: 2
Total Views: 72

