खंडवा :- लाडली बहना के खाते में 10 जून को मुख्यमंत्री प्रधान प्रदान करेंगे एकहजार रुपया
गौरीकुंज में आयोजित हाथ ठेला एवं रेहडी पंचायत में सैकड़ों वेंडरों को व्यवसाय के लिए महापौर विधायक द्वारा चैक प्रदान किए गए ।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा सैकड़ों प्रकार की जनकल्याणकारी योजना चलाई जा रही है ।इसका लाभ प्रत्येक गरीब परिवार को प्राप्त हो रहा है। वर्षों तक कांग्रेस ने केंद्र और प्रदेशों में राज किया और हर समय एक ही नारा था देश से गरीबी हटाएंगे लेकिन गरीब वर्ग के लिए काग्रेस ने कोई योजना नहीं बनाई ।और ना ही देश से गरीबी हटी। भाजपा और हमारी सरकार जो कहती है वह करके दिखाती है। निशुल्क अनाज योजना, आवास योजना ,संबल योजना, कन्यादान योजना ,आयुष्मान योजना ऐसी कई योजनाएं प्रदेश में चलाई जा रही है जिसका लाभ हर वर्ग को प्राप्त हो रहा हे। यह बात गौरी कुंज सभागृह में आयोजित हाथ ठेला एवं रेहडी वालों की पंचायत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खंडवा विधायक देवेंद्र वर्मा ने कही।

श्री वर्मा ने कहा कि हमारी सरकार बिना भेदभाव के सभी के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। यदि आवास योजना का लाभ हिंदू परिवार को मिल रहा है तो इस योजना का लाभ मुस्लिम भी उठा रहे हैं ।मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा सभी ठेले लगाने वालों एवं फुटपाथ पर सामान बेचने वालों पर किसी भी प्रकार की वसूली नहीं किए जाने के आदेश की मे सराहना करता हूं और सभी वेंडरों को बधाई देता हूं। आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर अमृता अमर यादव ने कहा कि हमारे वरिष्ठ पंडित दीनदयाल जी उपाध्याय के सपनों को साकार करते हुए केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा अंतिम छोर के व्यक्ति की भी चिंता कि जाकर हर योजना का लाभ उन्हें दिलवा जा रहा है।
आवास योजना के माध्यम से हजारों हितग्राहियों के मकान निशुल्क बना कर दिए गए ।कोरोना कॉल में गरीब हाथ ठेला लगाने वालों की आर्थिक स्थिति बिगड़ गई थी। उसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बैंकों से बात कर हर परिवार को बिना ब्याज पर ₹10000 की राशि दिला कर उन्हें उनके व्यवसाय में अहम भूमिका निभाई। यह योजना अभी भी चल रही है। गरीब मजदूर परिवार के लिए मुख्यमंत्री ने हाथ ठेले के लिए भी ₹5000 की राशि देने का प्लान बनाया है। लाखों की संख्या में लाडली बहना के फार्म महिलाओं द्वारा भरे गए हैं ।10 जून से प्रत्येक बहना के खाते में ₹1000 की राशि ऑनलाइन जमा होगी ।इस अवसर पर महापौर ने सभी बैंक के अधिकारियों का भी धन्यवाद ज्ञापित किया ।जिन्होंने वेंडर परिवार को बैंकों से राशि उपलब्ध कराई। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि भोपाल मुख्यमंत्री निवास पर हाथ ठेला रेहडी वालों की पंचायत लगाई गई।
और उन परिवारों के लिए कई प्रकार की घोषणाए मुख्यमंत्री द्वारा की गई। नगर निगम प्रशासन द्वारा गौरी कुंज मैं भी पंचायत का आयोजन किया गया ।जिसमें बड़ी संख्या में हाथ ठेला वाले फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले शामिल हुए ।लगभग डेढ़ सौ हितग्राहियों को बैंक द्वारा निगम के सहयोग से ऋण प्रदाय के चेक वितरित किए गए । इस कार्य के लिए अतिथियो द्वारा बैंक के अधिकारियों का स्वागत और सम्मान किया गया। वहीं 5 वेंडरों को भी विधायक महापौर द्वारा चेक प्रदान किए गए । स्वागत भाषण आयुक्त नीलेश दुबे द्वारा प्रस्तुत किया गया उपस्थित अतिथियों का स्वागत आयुक्त नीलेश दुबे, उपायुक्त सचिन सीटोले ,जाकिर जाफरी ,प्रदीप जैन, नवनीत शुक्ला द्वारा किया गया। सभी उपस्थित जनों ने भोपाल से प्रकाशित मुख्यमंत्री का लाइव कार्यक्रम भी देखा।
Views Today: 2
Total Views: 122

