सोशल मीडिया का गलत उपयोग कर पति-पत्नि व नाबालिग बेटे को बदनाम करने वाले के खिलाफ मामला दर्ज

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM
भैरूंदा (नसरुल्लागंज)। सोशल मीडिया का गलत उपयोग कर साप्ताहिक अखबारों में एडिटिंग व गलत समाचारों का प्रकाशन करवाने वाले व सराफा व्यापारी से पैसों की मांग करते हुए परिवार को बदनाम करने वाले एक सराफा व्यापारी के खिलाफ भैरूंदा पुलिस ने मामला दर्ज किया है। उक्त मामले में फरियादी ने एक आवेदन पुलिस अधीक्षक को सौंपा था, जिस पर जांच में सोशल मीडिया पर चल रहे समाचार गलत पाये गए। जिसके चलतें सराफा व्यापारी के खिलाफ धारा ३८४, ४६९ के तहत मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी कंचन सिंह ठाकुर ने बताया कि फरियादी गोपाल पिता सुभाष सोनी ने रिर्पोट दर्ज कराई हैं कि जेपी मार्केट निवासी रितेश सोनी द्वारा साप्ताहिक अखबारों का गलत उपयोग करते हुए अपने मोबाइल से एडीटिंग कर गलत समाचार बनाकर सोशल मीडिया पर ना केवल शेयर किया गया बल्कि अखबारों से जुड़े लोगों से फोन लगवाकर न्यूज ना लगाने के नाम पर 50 हजार रुपए की भी मांग भी की गई। गोपाल सोनी ने बताया कि उसकी पत्नि पूजा सोनी व नाबालिग पुत्र को बंटी-बबली फिल्म से जोड़कर परिवारजनों की फोटो फेसबुक से निकालकर फोटो एडीटिंग कर फर्जी समाचार बनाये गए और नगर के विभिन्न वाट्सअप गू्रप पर शेयर कर मेरे परिवार की छबि को धुमिल किया गया। मेरे द्वारा जब संबंधित अखबारों के कार्यालयों में संपर्क किया गया तो इस तरह का कोई भी समाचार उनके द्वारा लगाने से इंकार कर दिया गया। साथ ही सोशल मीडिया पर चल रहे समाचारों का खंडन भी किया गया। इस मामले में सराफा व्यापारी के खिलाफ पुलिस ने सोशल मीडिया का दुरुपयोग करने व पैसों की मांग करने के नाम पर संबंधित सराफा व्यापारी के खिलाफ धारा 385 व 469 के तहत प्रकरण पंजीबृद्ध कर जांच शुरु कर दी है।

Views Today: 2

Total Views: 188

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!