Skip to content
Friday, 9 October 2026
सीहोर

साइबर ठगी में त्वरित कार्रवाई, पीड़ित को 40,153 रुपए वापस कराए

2 min read

अनोखा तीर, सीहोर। थाना कोतवाली पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित को ठगी गई 40,153 रुपए की संपूर्ण राशि वापस करा दी। 4 अगस्त 2026 को फरियादी अनार सिंह ने थाना कोतवाली पहुंचकर शिकायत की कि अज्ञात लिंक पर क्लिक करने के बाद उसका मोबाइल हैक हो गया और उसके क्रेडिट कार्ड से 40,153 रुपए की राशि अनधिकृत रूप से कट गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना कोतवाली की साइबर हेल्प डेस्क ने तत्काल कार्रवाई करते हुए साइबर फ्रॉड की शिकायत को एनसीआरपी पोर्टल पर रिपोर्ट किया। तकनीकी विश्लेषण और त्वरित कार्रवाई के आधार पर एमेजॉन-पे से संबंधित भुगतान को तत्काल कैंसिल कराया गया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और प्रभावी समन्वय के परिणामस्वरूप पीड़ित अनार सिंह की ठगी गई संपूर्ण राशि 40,153 रुपए वापस (रिफंड) करा दी गई।
इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
कार्रवाई में थाना प्रभारी टीआई रविन्द्र यादव, उप निरीक्षक विवेक आर्य, आरक्षक कपिल मेवाड़ा एवं आरक्षक विवेक प्रताप सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
अज्ञात लिंक पर क्लिक न करने की अपील
थाना कोतवाली पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें। साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन अथवा एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। समय पर शिकायत मिलने से ठगी की राशि को होल्ड या रिवर्स कराकर वापस दिलाने की संभावना बढ़ जाती है। थाना कोतवाली पुलिस द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम और पीड़ितों को राहत दिलाने के लिए लगातार त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

2 Views

Leave a Reply