भैरुंदा पुलिस ने 3.1 किलो अवैध गांजा के साथ आरोपी को पकड़ा

अनोखा तीर, भैरुंदा। पुलिस मुख्यालय भोपाल के विशेष अभियान नशे से दूरी है जरूरी 2.0 के तहत भैरुंदा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 3 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 90 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सक्सेना के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनीता रावत एवं एसडीओपी रोशन कुमार जैन के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम नयागांव निवासी पर्वतनाथ पिता हरिनाथ (42) अपने घर में अवैध गांजा रखकर उसकी पुड़िया बनाकर बिक्री करता है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी के घर पर दबिश दी। तलाशी के दौरान एक कमरे में रखे बॉक्स से बैग बरामद हुआ, जिसमें चार पैकेटों में 3 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा मिला। पुलिस ने गांजा जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया तथा उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की। कार्रवाई में उपनिरीक्षक पूजा सिंह राजपूत, सहायक उपनिरीक्षक सूरजसिंह सल्लाम, प्रधान आरक्षक प्रकाश नर्रे, आरक्षक रविन्द्र मेहर, राहुल बघेल एवं सचिन कालेन की सराहनीय भूमिका रही।

0 Views

Leave a Reply