अनोखा तीर, हरदा। राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को हरदा के घंटाघर चौक पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि छात्रों और युवाओं के हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर पार्टी का संघर्ष लगातार जारी रहेगा और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाती रहेगी।
0 Views





