नकवजनी का खुलासा

-चार आरोपी गिरफ्तार, सात लाख का माल बरामद

अनोखा तीर, सीहोर। इछावर थाना पुलिस ने नकबजनी के मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब सात लाख रुपए मूल्य के सोने के जेवर एवं 15 हजार रुपए नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार खेड़ीपुरा निवासी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने 16-17 जून की दरमियानी रात घर में चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में थाना इछावर में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सक्सेना के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनीता रावत के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी रोशन कुमार जैन के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी पंकज वाडेकर के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर संदिग्धों से पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने वारदात करना स्वीकार किया, जिसके बाद चोरी का सामान बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में धीरज उर्फ धीरू वर्मा निवासी खेड़ीपुरा इछावर, सूरज वर्मा निवासी ग्राम खैरी, धर्मंेद्र उर्फ सेंटू वर्मा निवासी खेड़ीपुरा इछावर तथा माधोशरण सोनी निवासी सराफा बाजार, सीहोर शामिल हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। मामले की विवेचना जारी है। कार्रवाई में थाना प्रभारी पंकज वाडेकर, उपनिरीक्षक मेहताप वासगे तथा पुलिस टीम के राजेश तिवारी, विक्रम सिंह, संजय और महेंद्र की सराहनीय भूमिका रही।

0 Views

Leave a Reply