अनोखा तीर, हरदा। भारत विकास परिषद के 64वें स्थापना दिवस एवं सेवा पखवाड़ा के उपलक्ष्य में भारत विकास परिषद, शाखा हरदा द्वारा वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शासकीय आदर्श विद्यालय, हरदा के उद्यान परिसर में आम एवं चीकू के लगभग 64 पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में परिषद के अध्यक्ष अंशुल अग्रवाल, सचिव माधव बंसल, कोषाध्यक्ष विपुल बांगड़, प्रांतीय संयोजक राज नारायण मौर्य, उपाध्यक्ष सचिन उपाध्याय, पर्यावरण प्रमुख प्रो. विजय अग्रवाल तथा सेवा प्रमुख राधा मोहन अग्रवाल सहित परिषद के अनेक सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सभी सदस्यों ने लगभग 3 से 4 फीट ऊँचाई वाले पौधे रोपित किए तथा उनका नियमित संरक्षण एवं देखभाल कर उन्हें पूर्ण विकसित वृक्ष बनाने का संकल्प लिया। साथ ही परिषद के सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित अभियान को निरंतर आगे बढ़ाते हुए भविष्य में भी विभिन्न स्थानों पर नियमित रूप से वृक्षारोपण करने का संकल्प दोहराया। परिषद के पदाधिकारियों ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण और संवर्धन ही इस अभियान की वास्तविक सफलता है। भारत विकास परिषद समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण एवं राष्ट्र निर्माण के विभिन्न आयामों में निरंतर सक्रिय रहकर जनजागरण का कार्य करती रहेगी।
भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस एवं सेवा पखवाड़ा पर किया वृहद वृक्षारोपण

0 Views



