-हरदा के तीन खिलाड़ी करेंगे मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व
अनोखा तीर, हरदा। पंजाब के तलवाड़ा में 10 से 12 जुलाई 2026 तक आयोजित होने वाली चौथी जूनियर गोल शॉट बॉल राष्ट्रीय चैंपियनशिप में हरदा जिले के तीन खिलाड़ी मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभम सराठे, देवेंद्र दुनगे एवं राघव विश्वकर्मा का चयन हुआ है। तीनों खिलाड़ी प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए प्रदेश के लिए पदक जीतने के उद्देश्य से हिस्सा लेंगे। खिलाड़ियों के चयन पर खेल प्रेमियों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल प्रदर्शन की कामना की है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से हरदा जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित होगा। इस अवसर पर जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष संदीप पटेल, जिला खेल अधिकारी उमा पटेल, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नितेश बादर, समन्वयक सलमा खान, एडवोकेट अनीस खान, महात्मा गांधी स्कूल के प्राचार्य जे.पी. प्रजापति, कोच विकास पांडे, पुरुषोत्तम राठौर, प्रतीक शर्मा, गौतम विश्वकर्मा, दीपक, भावेश, महेंद्र, करण, अनुराग, योगेश, विजय सहित अन्य लोगों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
जूनियर गोल शॉट बॉल राष्ट्रीय प्रतियोगिता में…

0 Views


