Skip to content
Thursday, 22 October 2026
हरदा

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए समुदाय में जागरूकता लाएं

2 min read
Text Size:

-शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में वार्ड प्रतिनिधियों से होगी चर्चा
-ग्रामीण हाट बाजार होंगे प्लास्टिक मुक्त

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन के लिए समुदाय में जागरूकता लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होने कहा है कि ठोस अपशिष्ट का बेहतर प्रबन्धन विकसित करने के लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में वार्ड प्रतिनिधियों से चर्चा की जाए। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के हाट बाजारों को प्लास्टिक मुक्त घोषित किया जाए। उन्होने कहा है कि आमजन में प्लास्टिक का कचरा अलग डस्टबिन में रखने एवं गीला कचरा अलग डस्टबिन में रखने के लिए जागरूकता लाई जाए। शुक्रवार को आयोजित विभागीय बैठक में कलेक्टर ने कहा कि शहरी क्षेत्रों एवं बड़े ग्रामीण हाट बाजारों में कचरा फैलाने वालों से अर्थदण्ड वसूलने की भी कार्यवाही की जाए। बैठक में कलेक्टर द्वारा सामाजिक न्याय विभाग, जनजातीय कार्य विभाग, ई-गवर्नेंस, लोक सेवा, ग्रामीण विकास, श्रम, योजना एवं आर्थिक सांख्यिकी तथा अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग की समीक्षा की गई। इस दौरान उन्होने पीएम श्रम जीवी मानधन योजना में ज्यादा से ज्यादा पंजीयन कराने के निर्देश दिए। साथ ही वीबी-जी-राम-जी योजना का भी व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए। सामाजिक न्याय विभाग अंतर्गत सामाजिक सहायता पेंशन वितरण की स्थिति की भी समीक्षा की गई। समग्र आईडी से संबंधित सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों पर तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए। इसके अलावा अन्य विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजली जोसेफ जोनाथन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply