Skip to content
Thursday, 22 October 2026
हरदा

10 अगस्त तक होगी समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

-जिले में बनाए गए 40 उपार्जन केंद्र
अनोखा तीर, हरदा। मध्यप्रदेश शासन के किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के निर्देशानुसार विपणन वर्ष 2026-27 के लिए ग्रीष्मकालीन मूंग का समर्थन मूल्य पर उपार्जन 1 जुलाई से 10 अगस्त 2026 तक किया जा रहा है। जिला उपार्जन समिति के निर्णय अनुसार किसानों की सुविधा के लिए जिले में 40 ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों पर पंजीकृत किसानों से निर्धारित प्रक्रिया के तहत समर्थन मूल्य पर मूंग की खरीदी की जा रही है। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने जिले के किसानों से अपील की है कि वे अपनी सुविधा के अनुसार संबंधित उपार्जन केंद्र पर स्लॉट बुक कर निर्धारित तिथि और समय पर अपनी उपज लेकर पहुंचें। इससे उपार्जन कार्य व्यवस्थित, पारदर्शी और समयबद्ध ढंग से संपन्न होगा तथा किसानों को अनावश्यक प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ेगी। जिला प्रशासन ने किसानों से आग्रह किया है कि वे 10 अगस्त 2026 तक निर्धारित उपार्जन अवधि का लाभ उठाते हुए अपनी ग्रीष्मकालीन मूंग का समर्थन मूल्य पर विक्रय सुनिश्चित करें।

12 Views
What do you think?

Leave a Reply