दो दिन बंद रहेगी मंडी

-बैंक अवकाश और रविवार के कारण नीलामी नहीं होगी
अनोखा तीर, हरदा। कृषि उपज मंडी प्रांगण हरदा में दिनांक 11 जुलाई शनिवार और 12 जुलाई रविवार को कृषि उपज का नीलाम कार्य बंद रहेगा। मंडी प्रशासन ने बताया कि 11 जुलाई को माह का द्वितीय शनिवार होने के कारण बैंक अवकाश है और 12 जुलाई को रविवार है। इन दोनों दिनों अवकाश के चलते मंडी में बोली और नीलामी प्रक्रिया नहीं की जाएगी। मंडी समिति ने समस्त कृषक बंधुओं से अनुरोध किया है कि वे उक्त दिनांक को अपनी कृषि उपज विक्रय हेतु मंडी में न लाएं।  अवकाश के बाद मंडी सामान्य रूप से निर्धारित समय पर खुलेगी।

0 Views

Leave a Reply