अधिकारी बर्बाद फसलों को देखने की बजाय जुटे हैं भीड़ इकट्ठा करने- जाट

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM
धार्मिक आयोजनों का राजनीतिकरण, हो रहा जनता का पैसा बर्बाद
भैरुंदा (नसरुल्लागंज )। जिले के अधिकारी इस समय क्षेत्र की बर्बाद फसलों का सर्वे करने की बजाय भीड़ इकट्ठा करने में लगे हुए हैं। क्षेत्र में होने वाले धार्मिक आयोजनों का पूरी तरह राजनीतिकरण किया जा रहा हैं। जनता के पैसों की वर्बादी कर राजनीतिक स्वार्थ साधा जा रहा हैं। विधानसभा चुनाव से पूर्व पूरी सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग भाजपा और मुख्यमंत्री के द्वारा किया जा रहा हैं। वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव से पहले नर्मदा सेवा यात्रा निकालकर जनता के पैसों की वर्बादी की गई और अब देवीलोक का भूमिपूजन करने के लिए राजनीतिक हदो को पार किया जा रहा हैं। उक्त आरोप कांग्रेस नेता द्धारका जाट ने भाजपा सरकार पर लगाया हैं। प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उन्होनें बताया कि जिले के कलेक्टर सहित तमाम अधिकारी भाजपा कार्यकर्ता के रुप में काम कर रहे हैं। सलकनपुर में बनने वाले देवी लोक के भूमिपूजन कार्यक्रम का भी राजनीतिकरण कर दिया गया। क्षेत्र के लिए गौरव की बात हैं कि नर्मदा तट के समीप ही सलकनपुर में देवी लोक तीर्थ का निर्माण होगा। लेकिन धार्मिक आयोजन को केवल भाजपा का आयोजन बनाना ठीक नहीं हैं। चाहते तो एक सर्वदलीय बैठक कर संपूर्ण क्षेत्र के लोगों को इससे जोड़ सकते थे। जिस तरह महांकाल लोक का निर्माण होने के बाद वहां पर लोकार्पण किया गया। क्या उसी तरह का कार्यक्रम यहा पर नही किया जा सकता था। महाकाल लोक के लिए मुख्यमंत्री कमलनाथ ने रुचि दिखाते हुए काम किया लेकिन उन्होनें कभी भी धर्म का राजनीतिकरण नहीं किया। जाट ने आरोप लगाते हुए कहा कि 42 डिग्री तापमान में चुनरी, शिला यात्रा निकालना कहा तक सही हैं। कलेक्टर एसपी गांव गांव गली गली घूम कर सीएम के परिवार को खुश करने में लगे हैं। दूसरी और असमय बरसात, ओलों के कारण किसानों की फसलें चौपट हो गई। कोई भी अधिकारी,नेता किसानों के हाल जानने नहीं पहुंचे। जिले में भीषड़ पेयजल संकट का सामना जनता को करना पड़ रहा हैं। लेकिन किसी को चिंता नहीं हैं। नर्मदा सेवा यात्रा निकाली गई लेकिन प्रदेश की जीवनदायिनी की स्थिति किसी से छिपी नहीं हैं। गिनीज आफ बुक में रिकार्ड बनाने के लिए नर्मदा नदी के किनारे करोड़ो पौधे रोपे गए, लेकिन देखरेख के अभाव में इनने दम तोड़ दिया। नर्मदा तटो पर शराब की ब्रिक्री प्रतिबंधित की गई थी।लेकिन विडंवना हैं कि सबसे ज्यादा नशे का कारोबार यही पर संचालित हो रहा हैं। भैरुंदा कोसमी सड़क पर भाजपा के पूर्व मंत्री के रिश्तेदार द्बारा घटिया निर्माण किया जा रहा हैं। लगभग 42 करोड़ की राशि सड़क निर्माण पर खर्च हो रही हैं। प्रतिदिन कलेक्टर इसी मार्ग से आ रहे हैं। लेकिन ठेकेदार पर कार्रवाई करने की हिम्मत भी नहीं जुटा पा रहे।
111 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!