अनोखा तीर, रहटगांव। गुरुवार शाम को सिरंकबा नहर में अज्ञात शव मिला। अज्ञात मृतक युवक की उम्र तकरीबन 35 वर्ष लग रही है। रहटगांव पुलिस ने शव नहर से निकाल कर टिमरनी भिजवाया। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर को उज्जैन में पदस्थ आयकर अधिकारी शेरसिंह गिन्नारे जो कि अपने ग्रह ग्राम खमगांव से खंडवा की ओर परिवार सहित जा रहे थे, उन्हें रास्ते में नहर में शव तैरता हुआ दिखाई दिया। जिसकी सूचना उन्होंने तत्काल रहटगांव थाना को हंड्रेड डायल पर दी। सूचना पाकर रहटगांव पुलिस का दल एवं तत्काल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने सिरंकबा से लगभग 2 किलोमीटर दूर नहर से शव को निकाला और पीएम के लिए टिमरनी भिजवाया। शुक्रवार सुबह शव का पीएम कर टिमरनी में ही दफनाया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है और सभी थानों में इसकी सूचना दे दी गई।
नहर में मिला अज्ञात युवक का शव

111 Views


