श्रेष्ठतम रहा इंपीरियल पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

मैडल पहनाकर किया सम्मानित

योगेंद्र सिंह राजपूत, खिरकिया। माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षा में इंपीरियल पब्लिक स्कूल खिरकिया का परीक्षा परिणाम श्रेष्ठ रहा। कक्षा 10वीं की खुशी पिता सुरेश तोमर ने 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, निलेश पिता संजय राजपूत द्वितीय व श्रीयांशी पिता जगदीश राजपूत ने 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है। तृतीय स्थान पर अंबिका पिता दीपक करोड़े 93.2 प्रतिशत। इसी क्रम में कक्षा 12वीं में प्रथम स्थान पर साक्षी पिता सुभाष छलोत्रे 91 प्रतिशत, द्वितीय स्थान पर कुशाग्री पिता विष्णुप्रसाद मोरी 89.4 प्रतिशत, तृतीय स्थान पर अजय पिता महेंद्र राजपूत 86 प्रतिशत अंक अर्जित कर स्कूल व माता- पिता का नाम गौरवान्वित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी बद्रीप्रसाद पटेल, राजपूत परिषद खिरकिया के अध्यक्ष संग्राम सिंह इरलावत, राजपूत शिक्षण समिति अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण दरबार, कोषाध्यक्ष प्रमोद जरखडिय़ा, राजपूत शिक्षण समिति के सचिव मूरत सिंह तोमर, समिति सदस्य गणेश मौर्य, संस्था प्राचार्या श्रीमती जे. चंद्रलेखा रेड्डी व संस्था के समस्त शिक्षक- शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियो को मैडल पहनाकर सम्मानित किया तथा उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।

242 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!