बेटियों ने प्रदेश में बढ़ाया खातेगांव विधानसभा का गौरव

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

प्रदेश की मेरिट लिस्ट में खातेगांव कन्नौद की छात्राओं ने मारी बाजी

गरीब किसान मजदूर की बेटी बनी टॉपर

प्रदीप साहू खातेगांव- कौन कहता है कि प्रतिभाएं सिर्फ महानगरों मे ही होती है, प्रतिमाएं नगर व ग्रामीण क्षेत्र में भी है लेकिन उन्हें सही मार्गदर्शन और सही राह की आवश्यकता है। सही मार्गदर्शन और सही रहा मिलने पर खातेगांव कन्नौद ग्रामीण क्षेत्र की दो बेटियों ने मध्य प्रदेश की टॉप टेन सूची में अपना स्थान बनाकर एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि प्रतिभाएं गांव में भी निवास करती है। हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम के बाद खातेगांव कन्नौद विधानसभा में टॉपर रही 2 छात्राओं ने एक बार फिर सफलता का परचम प्रदेश स्तर पर फहरायाl डिजिटल कॉन्वेंट स्कूल की छात्रा जया भरत गुर्जर क्लास(94.4%) 12 th (कॉमर्स संकाय) में मध्यप्रदेश की टॉपर सूची में आठवां स्थान प्राप्त किया।

 

ग्राम जामनेर की इस छात्रा ने प्रदेश की मेरिट सूची में आठवां स्थान प्राप्त कर कर विद्यालय का ग्राम का गौरव बढ़ायाl इसी प्रकार शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्नोद की छात्रा कंचन पिता दिनेश बड़ोदिया ने 12वीं कक्षा में अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन किया, ललित कला संकाय में मध्य प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर छोटे से गांव दावत की छात्रा कंचन ने प्रदेश के टॉपर सूची में प्रथम स्थान पाकर खातेगांव कन्नौद विधानसभा का गौरव बढ़ाया। दोनों ही टॉपर छात्राओं से मिलकर विधायक आशीष शर्मा ने उन्हें बधाई दी एवं उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आर्थिक सहयोग करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में जब भी हमारी आवश्यकता हो हमें बताना आप दोनों बेटियों ने खातेगांव विधानसभा का मान एक बार फिर बढ़ाया है आप दोनों बेटियों को इस पृष्ठ सफलता पर बहुत-बहुत बधाई अनोखा तीर टीम ने भी दोनों ही सफल छात्राओं को बधाई दी।

232 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!