गणेश पांडे, भोपाल। जंगल महकमे के राज्य वन अनुसंधान संस्थान जबलपुर में प्रधान मुख्य वन संरक्षक अमिताभ अग्निहोत्री की बेटी अपराजिता अग्निहोत्री और बेटा तेजस दोनों का सिविल सेवा परीक्षा में चयन हुआ है। अपराजिता की सिविल सेवा परीक्षा में 124वीं रैंक और तेजस 226वीं रैंक पर है। अपराजिता का चयन आईपीएस में और तेजस आईआरएस के लिए चयनित हुआ है। अपराजिता और तेजस दोनों दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र हैं। अपराजिता डीयू से पर्यावरण अध्ययन में पीएचडी कर रही हैं। तेजस एमएससी गणित 2021 में गोल्ड मेडलिस्ट और डीयू का टॉपर रहा है। कुल मिलाकर उसने 6 स्वर्ण पदक और पुरस्कार हासिल किए हैं।
126 Views

