
विकास पवार बड़वाह – नगर के मुख्य मार्गो पर बिछी कालीन,गुब्बारों और भगवा ध्वज से सजा यात्रा मार्ग और जगह जगह लगे स्वागत मंच । यह अवसर था कुंभ की तर्ज पर निकलने वाली संत महात्माओं की ऐतिहासिक पेशवाई का ।जो ढोल ढमाकों और शिव गर्जना के साथ सुबह 8 बजे नगर के प्राचीन नागेश्वर मंदिर परिसर से प्रारंभ हुई । इस अवसर पर नागेश्वर मंदिर से लेकर नगर के जय स्तंभ चौराहे तक हर तरफ भक्तो की आस्था का सैलाब संतो के स्वागत,सम्मान और अभिनंदन करने के लिए आतुर नजर आया।वही भक्तो को दर्शन और आशीर्वाद देने के लिए 11 बग्गियो में विराजित संत महात्मा नागेश्वर मंदिर परिसर से झंडा चौक,गोल बिल्डिंग,एमजी रोड,मुख्य चौराहे से होकर जय स्तंभ चौराहे पहुंचे ।इस दौरान नगर के मुख्य मार्गो पर संत महात्माओं का अनेक सामाजिक संगठनों, समाजसेवियो,समाजजनो और कई मित्र मंडली ने पुष्प वर्षा कर स्वागत अभिनंदन किया ।वही 1100 से अधिक महिलाओ ने सिर पर कलश उठाकर पेशवाई की अगवानी की ।जबकि कई भक्तो ने यात्रा मार्ग पर जल पान,शरबत और फरियाली प्रसाद का वितरण किया।

जनप्रतिनिधियों ने किया संत महात्माओं का स्वागत सम्मान ——
नर्मदा के उत्तरी तट स्थित सुंदरधाम डेहरिया आश्रम में 24 मई बुधवार से 75 वे श्री विष्णुमहायज्ञ का आयोजन का श्री गणेश हो रहा है ।जिसके प्रथम दिवस बुधवार को नगर में ऐतिहासिक पेशवाई निकाली गई ।जिसमे सुन्दरधाम आश्रम के श्री श्री 1008 सन्त श्री बालकदासजी महाराज और व्यवस्थापक सन्त श्रीश्री 108 नारायणदास जी महाराज के साथ बाहरी क्षेत्रो से आए संत महात्मा बग्गी में विराजमान रहे ।उल्लेखनीय है की मंदिर परिसर से निकली ऐतिहासिक पेशवाई में अनेकों सन्त महात्मा शामिल हुए। जिनके दर्शन व आशीर्वाद लेने स्थानीय और बाहरी क्षेत्रो से हजारों श्रद्धालु आकर चल समाहरो में शामिल हुए ।जिनके बीच क्षेत्रीय सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल,क्षेत्रीय विधायक हितेंद्र सिंह सोलंकी,पूर्व विधायक हितेंद्र सिंह सोलंकी,राजकुमार मेव और कांग्रेस के पूर्व कैबिनेट मंत्री अरुण यादव,नगर मंडल पदाधिकारी भी शामिल हुए । सभी जनप्रतिनिधियों ने बग्गी में विराजमान संत महात्माओं को पुष्प माला पहनाकर दर्शन लाभ लिया ।

पेशवाई में यह रहे आकर्षण का केंद्र —–
नागेश्वर मंदिर से नर्मदा रोड स्थित शासकीय कालेज तक निकलने वाली पेशवाई ढोल धमाकों की गर्जना के साथ निकली ।जिसमे हाथी,घोड़े, बाहरी क्षेत्रो से आए बैंड,नासिक की ख्याति प्राप्त महिला एवम पुरुषों की शिव गर्जना ढोल पार्टी,जलगांव व भुसावल की झांझ मजीरा पार्टी नगर में आकर्षण का केंद्र रही । साथ ही सुप्रसिद्ध भजन गायक गोपाल मिश्रा की टीम ने चल समारोह में अपने सुमधुर संगीतमय भजनों की प्रस्तुति देकर भक्तो को थिरकने पर मजबूर कर दिया । वही चल समारोह में दो विशाल रथ पर श्री जगतगुरु और श्री महामंडलेश्वर विरजमान रहे ।जिन्होंने भक्तो को आशीर्वाद दिया ।

Views Today: 2
Total Views: 200

