Skip to content
Friday, 16 October 2026
खेल भोपाल

आईपीएल का रोमांच अब ड्राइव इन सिनेमा में

1 min read
Text Size:

भोपाल- क्रिकेट प्रेमियों को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 के मैचों का रोमांच अब बड़ी स्क्रीन पर मिलने जा रहा है। प्ले ऑफ के मैच अब पर्यटन निगम की इकाई ड्राइव इन सिनेमा में दिखाए जायेंगे। इकाई के वरिष्ठ प्रबंधक दिनेश शौरी ने बताया कि शहरवासियों की मांग को देखते हुए होने जा रहे गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के फर्स्ट क्वालीफायर मैच से इसकी शुरुआत की जा रही है।  एलिमिनेटर मैच, 26 मई को दूसरा क्वालीफायर और 28 मई को आई पी एल 2023 सीजन का फाइनल मैच भी दिखाया जाएगा।

श्री शौरी ने बताया कि ड्राइव इन सिनेमा में सभी उम्र के लोगों के लिए पसंदीदा खान -पान की सुविधाएँ भी उपलब्ध हैं। 

104 Views
What do you think?

Leave a Reply