Skip to content
Sunday, 29 November 2026
भोपाल

ब्लैक फ्राई-डे पर स्ट्रीट वेंडर की मांग

3 min read
04 11

-स्ट्रीट वेंडर एक्ट पूरी तरह लागू हो, गिग वर्कर के लिए बनाया जाए बोर्ड

अनोखा तीर, भोपाल। देशभर में स्ट्रीट वेंडर की आजीविका और उन्हें सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ दिलाने वाली संस्था हकर्स जॉइंट एक्शन कमेटी और प्लेटफार्म बेस्ड कंपनियों के वर्कर्स के लिए काम करने वाले गिग वर्कर एसोसिएशन ने गिग वर्कर कल्याण बोर्ड बनाने की मांग मुख्यमंत्री से की है। बता दें कि शुक्रवार को देशभर में असंगठित मजदूरों, स्ट्रीट वेंडर और एप बेस्ड कंपनियों में काम करने वाले संगठनों ने ब्लैक फ्राइडे को एकजुट होकर आजीविका संरक्षण और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभ सहित आजीविका चलाने में आने वाली परेशानियों के समाधान की मांग की है। राजधानी में भी स्ट्रीट वेंडर ने बाग सेवनिया मार्केट में एकजुट होकर स्ट्रीट वेंडर के उजाड़ी करण, नगर निगम और पुलिस द्वारा अतिक्रमण के नाम पर किए जाने वाले उत्पीड़न को रोकने की मांग करते हुए बाजारों को व्यवस्थित करने की मांग की। उधर हकर्स जॉइंट एक्शन कमेटी ने राजधानी के बाजारों में आजीविका चलाने वाले रेहड़ी पटरी वाले दुकानदारों का सर्वे करवाकर उन्हें पहचान पत्र जारी करने सहित बाजारों के आसपास वाहन पार्किंग व्यवस्था की मांग की है। बाग सेवनिया बाजार के अध्यक्ष प्रसिद्ध नारायण गिरी ने बाजार के समीप शराब दुकान को हटाने की मांग भी सरकार से की है। बता दें कि नगरीय निकाय द्वारा हजारों पथ विक्रेताओं को पीएम स्वनिधि ऋण तो दिया लेकिन उन्हें पहचान पत्र जारी नहीं किए। साथ ही बाजारों में वेंडिंग जोन बनाकर दुकान आवंटन प्रक्रिया में पारदर्शिता से दुकानों के आवंटन की मांग भी राजधानी के पथ विक्रेताओं ने की है। संगठन द्वारा प्लेटफार्म बेस्ड ई कामर्स कंपनियों द्वारा खुदरा व्यापार में आकर रेहड़ी पटरी वाले दुकानदारों की रोजी-रोटी पर संकट खड़ा करने का प्रयास किए जाने का आरोप लगाया गया। ऐसे में सरकार द्वारा असंगठित कामगारों की आजीविका को बचाए रखने के लिए इन पर रोक लगाना चाहिए। वहीं अमेजॉन जैसी कंपनियों के बाजारीकरण पर लगाम लगाकर वर्षों से रेहड़ी पटरी सहित साप्ताहिक हाट बाजारों में आजीविका चला रहे पथ विक्रेताओं पर ध्यान देना चाहिए। हकर्स जॉइंट एक्शन कमेटी के स्टेट को आर्डिनेटर मुकेश अवस्थी ने स्ट्रीट वेंडर सहित गिग वर्कर्स और अमेजॉन वेयर हाउस वर्कर्स की मांगों और उनके कार्य स्थल पर सुरक्षा की मांग मुख्यमंत्री मोहन यादव को मांग पत्र सौंप कर शीघ्र समाधान की मांग की है। ब्लैक फ्राइडे पर आयोजित धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रसिद्ध नारायण गिरी, सचिव प्रदीप दीक्षित, चंद्र शेखर कुशवाहा, कांता वाई, जगदीश राठौर, गणेश पगारे, मेघराज राय, सचिन कुशवाहा, रंजन सिंह, राजू सिंह, बबीता, सुमित्रा चुटिले, राघव साह, बसंत गिरी आदि वेंडर उपस्थित रहे।

0 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply