अनोखा तीर, रहटगांव। शनिवार को ग्राम पंचायत रहटगांव के पुराने जचकी घर और जनता भवन के डिस्मेंटल कार्य के लिए सामुदायिक भवन में नीलामी रखी गई। जिसमें अलग-अलग लोगों ने बोली लगाई। नीलामी के दौरान जचकी घर की अधिकतम बोली 1,45,000 लगी। इस मौके पर सरपंच सुमित्रा सूरज रंगीले, सचिव सत्यनारायण गौर, व्यापारी मंडल उपाध्यक्ष मनीष गौर और टिमरनी जनपद पंचायत इंजीनियर सीबी सोनी मौजूद रहे। पंचायत के अनुसार आगामी बोली पर अंतिम निर्णय ग्राम पंचायत द्वारा लिया जाएगा, जिसकी सूचना विज्ञप्ति के माध्यम से दी जाएगी।
जचकी घर व जनता भवन की नीलामी के रेट कम लगने से नहीं हुई नीलामी







