Skip to content
Sunday, 29 November 2026
इंदौर

इंदौर में सम्मानित हुईं समाजसेविका गीता पांडे

2 min read
15 10

-नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण के लिए चला रहीं जागरूकता अभियान

अनोखा तीर, इंदौर। ओंकारेश्वर एवं महाकालेश्वर में 24वां अंतर्राष्ट्रीय ज्योतिष महा सम्मेलन – 2026 में समाजसेविका गीता पांडे को महाकाल ज्योतिष रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। होटल सयाजी, इंदौर में आयोजित इस भव्य समारोह में उन्हें विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। सम्मान प्राप्त करने के बाद गीता पांडे ने कहा कि यह पुरस्कार उनके लिए नहीं, बल्कि समाज सेवा के कार्य के लिए है। उन्होंने कहा कि वे पिछले लंबे समय से नशा मुक्ति के लिए जागरूकता अभियान चला रही हैं। गीता पांडे ने बताया, आज युवा पीढ़ी नशे की ओर बढ़ रही है, जो परिवार और समाज दोनों के लिए बहुत खतरनाक है। मेरा उद्देश्य है कि हर घर तक यह संदेश पहुंचे कि नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो। नशा मुक्त समाज ही स्वस्थ समाज है। इसके साथ ही वे पर्यावरण संरक्षण के लिए भी लगातार काम कर रही हैं। वे प्रतिदिन पौधे लगाती हैं और लोगों को भी पौधे लगाने के लिए प्रेरित करती हैं।  एक पौधा, एक जीवन है। अगर हम सब रोज एक पौधा लगाएं और उसकी देखभाल करें, तो हमारी आने वाली पीढ़ी को शुद्ध हवा और स्वच्छ वातावरण मिलेगा,  उन्होंने कहा। समाज सेवा के क्षेत्र में उनके इस समर्पण और निरंतर कार्य को देखते हुए आयोजकों ने उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके कार्य की सराहना की और कहा कि गीता पांडे जैसी समाजसेविका समाज के लिए प्रेरणा हैं।

0 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply