Skip to content
Sunday, 29 November 2026
हरदा

हरदा जिले की गांव की बेटियों ने कराटे में लहराया परचम, राष्टीय स्तर पर हुआ चयन

2 min read
01 12

अनोखा तीर, रहटगांव। तिनका सामाजिक संस्था की शाखा बहरागांव की तीन होनहार बेटियों ने राज्य स्तरीय स्ल कराटे प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर गांव और जिले का नाम रोशन किया है। शानदार प्रदर्शन के दम पर तीनों खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर की स्कूल खेल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित खिलाड़ियों में अंडर-17 वर्ग से संजना धुर्वे तथा अंडर-14 वर्ग से ऋतिका हरियाले और चांदनी धुर्वे शामिल हैं। वहीं गांव पहुंचने पर तीनों खिलाड़ियों का ग्रामीणों ने बाजे-गाजे के साथ भव्य रैली निकालकर स्वागत एवं सम्मान किया। फूल-मालाओं से अभिनंदन कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। खिलाड़ियों के कोच करण रामटेक ने इस सफलता का श्रेय खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, लगन, अनुशासन और नियमित अभ्यास को दिया। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए खिलाड़ियों को प्रेरित किया। इस अवसर पर तिनका सामाजिक संस्था से रितेश तिवारी, अध्यक्ष मना मंडलेकर, विकास वर्मा, शालिनी चौहान, शुभम केवट, रोहित खराटकर, विजय काजवे, निशांत सोलंकी, रीना बछानिया, रीना नायर, अनामिका परते, मलेसिंग धुर्वे, मंगल सिंग हरियाले सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे। तीनों बेटियों की यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उनकी सफलता ग्रामीण क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा बनेगी।

0 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply