Skip to content
Friday, 16 October 2026
इंदौर

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सोनू यादव प्रथम व राजू पंवार रहे द्वितीय

1 min read
Text Size:

हरिहर सिंह चौहान, इंदौर। अयोध्या न्यास, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र एवं चित्रांजलि समिति के संयुक्त तत्वावधान में 10 दिवसीय चित्रांजलि का भव्य शुभारंभ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र की कलाधिका में हुआ।  स्व. महेंद्र चौधरी की स्मृति में आयोजित राम उत्सव चित्रांजलि प्रदर्शनी में देशभर से प्राप्त 3200 से अधिक छायाचित्रों में से चयनित तस्वीरें प्रदर्शित की गईं, जिनमें राम मंदिर उद्घाटन के दौरान देशभर में हुऐ उत्सवों की झलक देखने को मिली। प्रदर्शनी का उद्घाटन महंत कमल नयनदास, सुरेश भैय्याजी जोशी, दिया कुमारी, मनोज सिन्हा, राम बहादुर राय एवं डॉ. सच्चिदानंद जोशी सहित अन्य अतिथियों ने किया। इस अवसर पर एक कॉफी टेबल बुक का विमोचन भी किया गया। चित्रांजलि के विजेताओं में सोमनाथ पॉल, धनराज काडला, गणेश नामदेव तथा राम उत्सव श्रेणी में इंदौर से प्रथम पुरस्कार सोनू यादव, द्वितीय पुरस्कार राजू पंवार और तीसरा पुरस्कार सतीश लाल को सम्मानित किया गया। आयोजन में समिति सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया। इन्दौर के फोटो जर्नलिस्टों को सम्मान मिलने  इन्दौर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने और  शहर की पत्रकारिता से जुड़े पत्रकार व छायाकारों  ने बधाई व शुभकामनाएं दी है।

57 Views
What do you think?

Leave a Reply