Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, विभिन्न दुकानों से लिए सैंपल  

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, सिराली। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन एवं एसडीएम शिवांगी बघेल के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत सिराली में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा नायब तहसीलदार एवं जिला न्यायालय पैरालीगल वॉलिंटियर के साथ मिलकर कार्रवाई की गई। इस दौरान किराना दुकान मनोहरदास अग्रवाल से गुड़ का सैंपल, अमित किराना से टोस्ट का सैंपल, ओम स्वीट से कचौड़ी एवं चिवड़ा के सैंपल तथा जय भवानी रेस्टोरेंट से गुजिया और समोसा के सैंपल लिए गए। उक्त सभी सैंपल खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे जाएंगे, जहां से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा हॉट बाजार स्थित हरी शंकर गुप्ता नमकीन दुकान पर पन्नी ढकवाने की कार्रवाई की गई तथा राधेश्याम गुजर किराना और मा चामुंडा डेरी पर कोल्ड ड्रिंक व आइसक्रीम की जांच की गई। वहीं दीपक राजपूत किराना और गणेश जनरल स्टोर पर खाद्य लाइसेंस एवं नगर परिषद की रसीद की जांच की गई। इस कार्रवाई में नायब तहसीलदार देवाराम निहरता, राजेंद्र कांबले, युवा उपभोक्ता कल्याण समिति तथा जिला न्यायालय पैरा लीगल वॉलंटियर से संजय गंगराड़े, दीपेन्द्र देवड़ा और पवन बघेला उपस्थित रहे।

67 Views
What do you think?

Leave a Reply