Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

आंगनबाड़ियों में जनसहयोग से लगाए गए सोलर पैनल बने शोपीस

2 min read
Text Size:

-नौनिहालों को गर्मी में हो रही परेशानी
अनोखा तीर, हंडिया।  हंडिया तहसील क्षेत्र में इन दिनों आंगनबाड़ी केंद्रों में जनसहयोग से लगाए गए सोलर पैनल शोपीस बनकर रह गए हैं। बताया जाता है कि रातातलाई, गोला चिराखान, चौकी आदि दर्जनों आंगनबाड़ी केंद्रों में जनसहयोग से लगाए गए सोलर पैनल आरंभ होने से पहले ही बंद अवस्था में पड़े हुए हैं। इस ओर किसी भी संबंधित अधिकारी द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जिससे छोटे-छोटे नौनिहालों को भीषण गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सूत्रों के अनुसार, कहीं-कहीं विद्युत कनेक्शन लगाए गए हैं, मगर बिजली का कहीं अता-पता नहीं है। गांव का दौरा कर पड़ताल करने पर ग्रामीणों ने संवाददाता को बताया कि जनसहयोग से लगाए गए सोलर पैनल, पंखे और ट्यूबलाइट भवन की दीवारों में शोपीस बनकर आंगनबाड़ी केंद्रों की शोभा बढ़ा रहे हैं।  कुछ ग्रामीणों ने बताया कि सौर ऊर्जा से संचालित सोलर पैनल लगाने वाले डीलरों द्वारा कंपनी की गाइडलाइन के अनुसार कार्य निर्धारित मापदंडों पर नहीं किया गया है, जिसके चलते सोलर पैनल बंद पड़े हुए अपनी कहानी बयां कर रहे हैं। आंगनबाड़ी के जिम्मेदार अधिकारियों ने इस दिशा में अभी तक कोई सार्थक कदम नहीं उठाए हैं। वहीं कुछ आंगनबाड़ी केंद्रों पर लगाए गए सौर ऊर्जा पैनल अज्ञात व्यक्तियों द्वारा निकाल लिए गए हैं। अब देखना यह है कि जिला प्रशासन छोटे-छोटे नौनिहालों की ओर ध्यान देता है या इसी तरह शासन की योजनाओं को पलीता लगता रहेगा।

58 Views
What do you think?

Leave a Reply