विवेकानंद जयंती की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री ने किया विवेकानंद प्रतिमा का लोकार्पण

स्वामी विवेकानंद का जीवन सदैव प्रेरणास्पद रहेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

इंदौर:- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज इंदौर में ग्राम कलारिया में विवेकानंद जयंती की पूर्व संध्या पर स्वामी विवेकानंद की आदमकद प्रतिमा का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन सदैव प्रेरणादायी रहेगा। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, स्वामी विवेकानंद के विचारों और भविष्यवाणी को चरितार्थ कर रहे हैं। स्वामी विवेकानन्द ने उस समय कहा था कि आने वाली सदी भारत की होगी।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज विश्व में देश का मान बढ़ रहा है। कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, राज्यसभा सांसद सुश्री कविता पाटीदार, क्षेत्रीय विधायक मधु वर्मा, विधायक गोलू शुक्ला, रमेश मेंदोला सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

      मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने संबोधन में स्वामी विवेकानंद के विभिन्न जीवन प्रसंगों का विस्तार से उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने देश की दुर्दशा जानने के लिए समूचे भारत का देशाटन किया। सनातन धर्म के मर्म को समझा।  उन्होंने अपनी विद्वता और प्रतिभा से  देश की महान सनातन संस्कृति और हिंदू धर्म की महानता को विश्व में प्रतिष्ठित किया।  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मानव सेवा ही देव सेवा है। उन्होंनें नागरिकों से आह्वान किया कि  सेवा भाव को जाग्रत करें। राष्ट्र की प्रगति के लिए प्रत्येक नागरिक अपना योगदान दें।  दिखावे से दूर रहकर आदर्श प्रस्तुत करने के लिए भी कहा। उन्होंने कहा कि दिखावे की शादियों  से बड़े लोग परहेज़ करें तो यह समाज में अन्य लोगों के लिए भी एक उदाहरण होगा।

      क्षेत्रीय विधायक श्री मधु वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विकास कार्यों की स्वीकृति के लिए सदैव उदार रहे हैं। राऊ विधानसभा क्षेत्र में अनेक विकास कार्यों को उन्होंने स्वीकृति प्रदान की है। श्री वर्मा ने कहा कि कलारिया गाँव प्रगतिशील है, यहाँ अनेक घरों में सौर ऊर्जा प्रवाहित हो रही है।

Views Today: 2

Total Views: 222

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!