पटवारियों पर की गई कार्यवाही वापस लेने एवं समस्याओं को लेकर पटवारी संघ ने दिया ज्ञापन

देवास- तहसील देवास के पटवारियों ने मध्यप्रदेश पटवारी संघ के बेनर तले पटवारियों पर विगत दिनों की गई कार्यवाहियों को वापस लेने, पटवारियों के सीमांकन कार्य से विरत रहने व सीमांकन कार्य में किसी भी प्रकार का सहयोग न करने को लेकर जिला कलेक्टर के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।

तहसील अध्यक्ष अजय सूरज सिंह वर्मा ने बताया कि  मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया था, जिसमें समान कार्य समान वेतन के आधार पर मप्र के पटवारियों को 2800 ग्रेड पे दिए जाने, पटवारियों के पास संसाधन की कमी है तथा विशेष भर्ती अभियान अंतर्गत नियुक्त 500 राजस्व निरीक्षको द्वारा सीमांकन कार्य नहीं किये जाने से पटवारियों पर पूर्व से अत्यधिक कार्य होने व अन्य विधिक व्यावहारिक कारणों से प्रदेश में पटवारी द्वारा सीमांकन कार्य नहीं करने का निर्णय लिया था।

पटवारियों की समस्या का निराकरण करने की बजाय प्रदेश के विभिन्न जिलो में कलेक्टरो ने सीमांकन कार्य नहीं किये जाने से पटवारियों पर निलम्बन आदि कार्यवाहियां की और यह कार्यवाही कई जिलों में निरंतर चल रही है। उदाहरण के तोर पर सिंगरौली जिले में 11 पटवारियों को निलंबित कर दिया गया। पटवारियों ने ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि 24 घंटे अर्थात  पटवारियों पर की गई कार्यवाही को वापस लिया जाए। अन्यथा मप्र पटवारी संघ के निर्णय अनुसार प्रदेश के सम्पूर्ण पटवारी  3 दिवस के सामूहिक अवकाश पर चले जायेंगे। जिससे पटवारी संबंधि कई कार्य भी प्रभावित होंगे। जिसका सम्पूर्ण उत्तरदायित्व कलेक्टर होंगे।

131 Views

Leave a Reply