हर गरीब का होगा अपना आवास, कोई नहीं रहेगा मजबूर : मुख्यमंत्री

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, खरगोन। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को धार जिले की गंधवानी तहसील के गाँव साली के ११५ पात्र हितग्राहियों को आवासीय भूमि का भू-अधिकार पत्र प्रदान किए। उन्होंने हितग्राहियों के साथ परंपरागत रूप से मिट्टी के गिलास, दोना और पत्तल में परोसा भोजन ग्रहण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवारों में सदस्य बढ़ गए हैं। बड़े हो गए बच्चों के परिवार को आवास की आवश्यकता है। इसलिए हमने हर गरीब परिवार को आवास के लिए आवासीय भू-अधिकार पत्र देने का निर्णय लिया है। आज ऐसे परिवारों के सदस्यों को आवासीय भूमि के पट्टे दिए गए हैं। अब मप्र में कोई भी गरीब मजबूर नहीं रहेगा। साली गाँव के जनजातीय समुदाय के नागरिकों ने उत्साह और उमंग से फेफरिया और ढोलगिया आदि साज लेकर परम्परानुसार मुख्यमंत्री का स्वागत किया। केंद्रीय कपड़ा एवं रेल राज्य मंत्री श्रीमती दर्शना विक्रम जरदोश, प्रदेश के उद्योग मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगाँव, धार विधायक श्रीमती नीना वर्मा, जिला योजना समिति सदस्य जयदीप पटेल उपस्थित रहे।

भैया क याद करू मक घड़ी-घड़ी हिचकी आव

मुख्यमंत्री श्री चौहान के सत्कार में साली गाँव की महिलाओं ने परम्परानुसार मंगल गीत गाए। मंगल गीत में कहा कि- भैया क याद करू मक घड़ी-घड़ी हिचकी आव, भाई वाट देकु कब आवग, भैया क लेंण मन पानिया बणाया, भैया क लेंण मन लड्डू बणाया…। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बहनों के साथ बैठ कर गीत सुना और बहनों को साड़ियां भेंट की।

जिले में 4012 पात्र गरीबों को मिला आवासीय भू-अधिकार पत्र

 मुख्यमंत्री श्री चौहान और केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सखाराम- पत्नी कालीबाई, सोहन-उषाबाई, अर्जुन सिंह-फूलबाई और फाटू पिता कलसिंह को मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना में ६०० वर्ग फीट आवासीय भूमि के पट्टे प्रदान किए। योजना में धार जिले में ४०१२ हितग्राहियों को आवासीय भूमि के पट्टे स्वीकृत किए गए हैं। सरदारपुर तहसील के १३३२ पात्र हितग्राही, कुक्षी के ७११, धरमपुरी के ३६९, बदनावर के ३५५, गंधवानी के ३१९ए पीथमपुर के २७१, मनावर एवं धार के २५०-२५० और डही के १५५ पात्र हितग्राहियों को आवासीय भू-अधिकार पत्र देकर आवासीय भूमि के पट्टे प्रदान किए गए।

186 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!